bhgalpur news. रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका की भरी मांग, चल रहा था प्रेम प्रसंग

Updated:
विज्ञापन
bhgalpur news. रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका की भरी मांग, चल रहा था प्रेम प्रसंग

भागलपुर के रेलवे स्टेशन पर दोपहर के दो बजे रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेआम मांग भर दी.

विज्ञापन

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर के रेलवे स्टेशन पर दोपहर के दो बजे रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेआम मांग भर दी,. ऐसा होते ही लड़की की मां और उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गया और जमकर हंगामा हुआ. लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. यह मामला भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर का है प्रेमिका अपने प्रेमी सूरज से तब से प्रेम करती थी जब वह इंटर में थी. तकरीबन 6 वर्षों से दोनों में प्यार था. रविवार को जब प्रेमिका अपनी मां और चचेरे भाई के साथ शादी समारोह में साहिबगंज जा रही थी उसी क्रम में कोमल का प्रेमी सूरज उसका पीछा करते हुए ट्रेन से भागलपुर पहुंच गया. भागलपुर स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतार कर सरेआम मांग में सिंदूर भर दिया. यह देखते ही उसकी मां और उसका चचेरा भाई ने हंगामा शुरू कर दिया. तब घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची. ट्रैफिक पुलिस ने 112 पर कॉल कर टीम को बुलाया. जब तक 112 की टीम आती तब तक उन दोनों प्रेमी जोड़ी को पुलिस शिविर में रखा गया. 112 की टीम पूछताछ के लिए दोनों को कोतवाली थाना ले गयी. वहीं इस मामले को लेकर लड़की ने बताया मैं तीन-चार महीने से अपने प्रेमी सूरज के संपर्क में हूं. वही प्रेमी सूरज ने बताया कि मैं 6 वर्षों से इसको जान रहा हूं, वही लड़की की रोती बिलखती मां ने कहा यह लड़का मेरी बेटी का पीछा करते हुए बरियारपुर से भागलपुर पहुंच गया. मेरी बेटी को ट्रेन से उतार कर सरेआम बदतमीजी करना शुरू कर दिया. 20 वर्षीय प्रेमिका बीए पार्ट वन में बरियारपुर में पढ़ाई कर रही है. सूरत से इंटर में ही कोचिंग में पढ़ाई करते हुए दोनों में जान-पहचान हुई थी. दोनों बरियारपुर के ही रहने वाले हैं. वहीं मामला को शांत करते हुए 112 की टीम दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना ले गयी. इधर कोतवाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले को महिला थाना के सुपुर्द किया गया है. जहां दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाने का प्रयास किये जाने की बात कही गयी. लड़का और लड़की दोनों ही बालिग हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन