Bhagalpur news विधायक ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 22 May 2026 1:00 AM
विधायक इं शुभानंद मुकेश ने सन्हौला प्रखंड के दो उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया.
विधायक इं शुभानंद मुकेश ने सन्हौला प्रखंड के दो उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. बालक उवि ताड़र और उत्क्रमित उवि रमासी के निरीक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन पर चर्चा हुई. दोनों विद्यालयों में भू माफिया द्वारा जमीन के अतिक्रमण का मुद्दा उठा. उवि ताड़र और उत्क्रमित उवि रमासी के खेती की जमीन को वर्षों से भू माफिया ने अतिक्रमित कर ली है और उस जमीन की कोई फसल विद्यालय को प्राप्त नहीं होती है. विधायक ने दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कहा कि अगले एक सप्ताह में विद्यालय के भूमि का विवरण उपलब्ध कराये. विद्यालय की जमीन विद्यालय की ही रहेगी, उसे कोई नहीं ले सकता है. विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया. निरीक्षण में विधायक ने विद्यार्थियों से पूछताछ की. रमासी में दशम वर्ग के छात्रों को जमीन पर बैठ कर पढ़ते देख वह प्रधानाध्यापक पर भड़क उठे कहा कि विद्यार्थी जमीन पर बैठ कर पढ़ रहे हैं. जानकारी आज तक किसी ने नहीं दी. प्रधानाध्यापक को बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रबंध कमेटी के लिए विधायक ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. ग्रामीणों ने विद्यालय की समस्याओं से अवगत करा समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सारी समस्या का समाधान कर लिया जायेगा और विद्यालय प्रबंध समिति का गठन कर दिया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक प्रति माह होनी चाहिए और उसकी सूचना देने का निर्देश दिया. मौके पर सुमन सिंह, नवल सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, विजय मंडल, गोपाल मंडल, रोजी रानी शैलेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे.
शिक्षक को किया सम्मानित, दी बधाई
गोपालपुर प्रखंड के मवि धरहरा के प्रधानाध्यापक व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के राज्य प्रतिनिधि सदस्य युगेश कुमार को अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाने पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किया. शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के प्रधान सचिव आशीष कुमार ,मुकेश आनंद, नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव, आनंद मुकेश व सुबोध चंद्र यादव, अभिनंदन कुमार, कुमारी छाया रानी, लोकेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, संजीव कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, अवध किशोर सिंह, विनोद कमार भगत, जय कुमार पासवान, विजय कुमार गुप्ता,चक्रवर्ती शर्मा,नवनीत कुमार दास, लतिका कुमारी, रश्मि कुमारी, नीता कुमारी, स्नेहा कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने युगेश कुमार के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










