ePaper

बासुकीनाथ जानेवाले कांवरियों को गुजरना पड़ा नालों से होकर

Updated at : 28 Jul 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बासुकीनाथ जानेवाले कांवरियों को गुजरना पड़ा नालों से होकर

बासुकीनाथ धाम जाने के लिए शहर से हजारों की संख्या में कावंरियों रैला निकला.

विज्ञापन

बासुकीनाथ धाम जाने के लिए शहर से हजारों की संख्या में कावंरियों रैला निकला. शहर के गंगा तट से जल भर कर हजारों कांवरियों का जत्था जगदीशपुर और शाहकुंड के दो रास्तों से निकलता है. शहर के किसी कांवरिया मार्ग में कोई व्यवस्था नहीं थी. सबसे प्रमुख मार्ग तिलकामांझी चौक एवं कचहरी चौक से लेकर अलीगंज स्पिनिंग मिल तक समस्या ही समस्या है. इसमें सबसे बड़ी समस्या कचहरी चौक के समीप वी-टू के सामने सड़क पर नाला का पानी बह रहा था. इसके बाद त्रिमूर्ति चौक के आगे मार्ग में फ्लाइओवर ब्रिज निर्माण के कारण मार्ग कीचड़मय हो गया है. इशाकचक क्षेत्र के मिरजानहाट रोड पर नाला बह रहा है. ऐसे में कांवरियों को इसी नाला पर चलना पड़ा.

मार्गों पर अलग-अलग समस्याएं, नाला जाम व सड़क पर बह रहा गंदा पानी

बासुकीनाथ कांवरिया मार्ग पर जगह-जगह नाला जाम होने से सड़क पर नाले का पानी बह रहा है. भीखनपुर नेत्रहीन विद्यालय से पहले नाला जाम होने के कारण सड़क पर नाला बह रहा है. इससे आगे बढ़ेंगे, तो भोलानाथ पुल के आगे 100 मीटर की दूरी तक सड़क पर नाला बह रहा है. अधिक बारिश होने पर भोलानाथ पुल के नीचे तालाब सी स्थिति बनना तय है. बौंसी रेल पुल के नीचे सड़क पर नाले के पानी से छोटे तालाब सी स्थिति अभी से बनी हुई है. इशाकचक क्षेत्र की सड़क के दोनों ओर कच्चा नाला जाम है. इतना ही नहीं मैला व गंदगी भी सड़क पर बह रहा है.

एसएम काॅलेज मार्ग से कचहरी चौक के बीच सुइया मार्ग का एहसास

कांवरिया एसएम कॉलेज सीढ़ी घाट से जल भरा और बासुकीनाथ के लिए निकला, तो उसे पूरे मार्ग में बुडको की ओर से सड़क काटने और अधूरे पेचअप वर्क के कारण सुइया मार्ग का एहसास हुआ. पैर में नुकीले कंकड़-पत्थर चुभे.

बासुकीनाथ के कांवरियों के साथ उपेक्षा क्यों

सुलतानगंज के रास्ते से देवघर को जाने वाले कांवरियों के लिए हर वर्ष विशेष तैयारी रहती है, जबकि बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं. आदमपुर कचहरी परिसर के राज पोद्दार का कहना है कि बासुकीनाथधाम जाने वाले डाक बम रात्रि में भी भारी संख्या में जाते हैं. लेकिन उनके लिए कोई खास व्यवस्था नहीं होती है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप सिंह का कहना है कि बरारी रोड हो या एसएम कॉलेज रोड से होकर भीखनपुर होते हुए इशाकचक, मिरजानहाट, बबरगंज, बागबाड़ी, अलीगंज में अव्यवस्था ही अव्यवस्था है. रास्ते में दूर-दूर तक अंधेरा रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन