bhagalpur news. मध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले में प्रधान पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले में प्रधान पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

मध्याह्न भोजन मामले में जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट.

विज्ञापन

– जांच कमेटी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा रिपोर्ट

प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से 40 से अधिक बच्चे के बीमार होने मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है. जिला शिक्षा विभाग के अंदरखाने की मानें, तो मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है. चर्चा है कि स्कूल के प्रधान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. प्रधान को निलंबित भी किया जा सकता है. उनका वेतन भी रुक सकता है. साथ ही उन पर विभागीय कार्रवाई की शुरू हो सकती है. सूत्रों के अनुसार डीइओ मुख्यालय से बाहर है. उनके आने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है. उधर, सोमवार को भी स्कूल के बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाने से मना कर दिया. दूसरी तरफ स्कूल के शिक्षक व अभिभावक ने भोजन खाया. जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि एनजीओ से कहा गया कि प्रतिदिन मध्याह्न भोजन स्कूल समय से पहुंचाये. निर्धारित समय से वहां के रसोईया व शिक्षक भोजन को चखा.

बता दें कि स्कूल के 40 से अधिक बच्चे मध्याह्न भोजन खाने से बीमार पड़ गये थे. मामले में प्रधानाध्यापक शोकॉज किया गया था. साथ ही प्रधान पर सवाल उठने लगा था कि भोजन का तत्काल स्वाद परीक्षण क्यों नहीं किया. प्रधानाध्यापक ने शोकाज में बताया था कि भोजन करीब 20 मिनट बाद चखा गया. जबकि नियम के अनुसार इसे तुरंत जांचना चाहिए था. हालांकि चखना रजिस्टर में भोजन को सही बताया गया है. जांच में ऐसे कई सवाल सामने आये थे. मामले में जिला प्रशासन तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी. टीम में सदर एसडीएम विकास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा व डीपीओ एमडीएम बबीता कुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन