Bhagalpur news सुलतानगंज स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का होगा विस्तार

Updated at : 17 Mar 2026 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news सुलतानगंज स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का होगा विस्तार

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. रेल सूत्रों की माने तो रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के सर्वेक्षण में एफओबी को उत्तर दिशा में पार्किंग एरिया तक बढ़ाने की योजना को तकनीकी रूप से संभव पाया गया है. अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद इस महत्वाकांक्षी कार्य के शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. रेल सूत्रों के अनुसार स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज को पहले पूर्व दिशा में लगभग छह मीटर तक बढ़ाया जायेगा और उसके बाद इसे उत्तर दिशा में करीब 20 मीटर तक विस्तारित किया जायेगा. नक्शा बना कर सौंपा गया है. यह विस्तार सीधे स्टेशन के पार्किंग एरिया तक पहुंचेगा. पीडब्ल्यूआइ बिल्डिंग के पास पुल का दक्षिणी से उत्तर की ओर निकास होगा. इससे स्टेशन के दक्षिणी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिना प्लेटफार्म में प्रवेश किये सीधे बाहर निकलने का रास्ता मिल सकेगा. फुट ओवर ब्रिज का यह विस्तार पूरी तरह फिजीबल है. अब इसी आधार पर कार्य प्रस्ताव तैयार होगा. एफओबी के उत्तर दिशा में विस्तार से नगर परिषद क्षेत्र के पटेलनगर समेत अन्य वार्डों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. वर्तमान में इन इलाके के लोगों को स्टेशन या बाजार आने के लिए तीन से चार किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है या फिर रेलवे लाइन पार करने की मजबूरी रहती है, जो जोखिम भरा है. यदि योजना जल्द धरातल पर उतरती है, तो स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

सांसद और जनप्रतिनिधियों ने उठाया था मुद्दा

बांका सांसद गिरधारी यादव ने 27 सितंबर 2025 को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कोलकाता को पत्र लिखकर इस पुल के विस्तार की मांग की थी. सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने भी 11 मार्च को डीआरयूसीसी की बैठक में डीआरएम मालदा मंडल के समक्ष पार्किंग एरिया तक एफओबी के एक्सटेंशन का मुद्दा उठाया था. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की बात कही है. रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मुख्यालय स्तर से अनुमति मिल चुकी है और डीपीआर बनने के बाद कार्य शुरू किया जायेगा.

लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

रेलवे विभाग की इस पहल से सुलतानगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं मेंसुधार होने की उम्मीद जतायी जा रही है. स्थानीय लोगों को भी आवागमन में राहत मिल सकती है. स्थानीय लोगों ने अविलंब कार्य शुरू की मांग की.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन