Bhagalpur news महिला व उसकी नौ माह की बच्ची लापता, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news महिला व उसकी नौ माह की बच्ची लापता, प्राथमिकी दर्ज

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने ब्लॉक गयी महिला व उसकी नौ माह की बच्ची लापता हो गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने ब्लॉक गयी महिला व उसकी नौ माह की बच्ची लापता हो गयी. महिला की मां ने सुलतानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अपनी पुत्री और नातिन की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी में मां ने बताया है कि उसकी पुत्री पांच मार्च को अपनी नौ माह की बच्ची को गोद में लेकर सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात कह घर से निकली थी. वह ब्लॉक तक तो पहुंची, लेकिन वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते से लापता हो गयी. परिजनों के अनुसार जब देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. परिजन सुलतानगंज थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी. परिजनों ने पुलिस से दोनों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं. इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. लापता महिला व उसकी बच्ची की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चे की मां, आरोपित गिरफ्तार, अपहृता मिली

खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पति ने रविवार की दोपहर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें कहा कि शनिवार की रात करीब आठ बजे जब मैं बाजार से घर आया, तो देखा कि मेरी पत्नी घर में नहीं है. कमरे के अंदर रखा बक्सा का ताला टूटा है और बक्से में रखे सारा जेवरात, 20 हजार नकद व अन्य कीमती सामान गायब है. मेरे तीनों बच्चे रो रहे थे. मैंने बच्चों से पूछा, तो बच्चाें ने बताया कि मम्मी सारा सामान लेकर पड़ोस के कृष्णा गुप्ता उर्फ नट्टा के साथ चली गयी. मैं कृष्णा के घर कहने गया, तो उसका चाचा रमन कुमार, मम्मी शांति देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य मेरे साथ मारपीट करने लगे. केस आइओ मो नसीम अंसारी ने घटना की प्राथमिकी होने के बाद खरीक बाजार से आरोपित को गिरफ्तार कर अपहृता मिल गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन