bhagalpur news. अष्टयाम-संकीर्तन के साथ मां तारा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का समापन

गंगा तट पुल घाट बरारी स्थित नवनिर्मित मां तारा मंदिर में सोमवार को अष्टयाम संकीर्तन शुभारंभ व भंडारा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो गया.
गंगा तट पुल घाट बरारी स्थित नवनिर्मित मां तारा मंदिर में सोमवार को अष्टयाम संकीर्तन शुभारंभ व भंडारा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो गया. गंगा घाट विकास समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी क्षेत्रीय निदेशक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित, समिति के सचिव काशी कांत सिंह एवं मनोज सिंह का योगदान रहा. समापन पर गंगा घाट विकास समिति की ओर से मंदिर का द्वार आम नागरिकों के पूजा एवं दर्शन के लिए खोल दिया गया. इससे पहले मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों ने बिहार गान और झिझिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया. सुप्रिया कुमारी, सुरभि सुमन, वैष्णवी कुमारी, मानवी कुमारी, रंभा कुमारी और सोनी कुमारी ने अलग-अलग प्रस्तुति दी. पूर्व पार्षद खुशबू कुमारी, वर्तमान पार्षद सिंपी कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी, महेश रावत, सच्चिदानंद मंडल, निर्भय सिंह, नीतिश सिंह, दिलीप मंडल, पंकज कुमार सिंह, राजीव सिंह, कीर्ति सिंह, विनोद सिंह, प्रीती कुमारी, माला घोष, अशोक ठाकुर, शालिग्राम यादव, अशोक ठाकुर, अमित कुमार एवं अजय ठाकुर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




