Bhagalpur टीएमबीयू : स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन का शेड्यूल आज होगा जारी, एक जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur  टीएमबीयू : स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन का शेड्यूल आज होगा जारी, एक जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट Bhagalpur News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. विश्वविद्यालय प्रशासन मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी करने जा रहा है.

4 मई से आवेदन की संभावना

विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होने की प्रबल संभावना है. जारी होने वाले विस्तृत कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि, त्रुटि सुधार (Correction window) और पहली मेधा सूची (Merit List) के प्रकाशन की तिथियों का स्पष्ट उल्लेख होगा. छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे.

30 जून तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

नामांकन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है. डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह ने बताया कि नामांकन की पूरी कवायद 30 जून तक संपन्न कर ली जायेगी. इसमें विभिन्न चरणों की काउंसलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है.

नया शैक्षणिक कैलेंडर

विश्वविद्यालय ने सत्र को नियमित रखने पर विशेष जोर दिया है. प्रो. साह के अनुसार –

नामांकन पूर्ण होने की तिथि: 30 जून 2026.

कक्षाओं का प्रारंभ: 1 जुलाई 2026.

इस बार भी नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल मोड में होगी. छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे इंटरमीडिएट का अंक पत्र, सीएलसी और आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र तैयार रखें ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा न हो. विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि बिना किसी देरी के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत समय पर कर दी जाए.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन