Bhagalpur : जंतु विज्ञान विभाग के कायाकल्प की तैयारी, गर्ल्स कॉमन रूम होगा कंप्यूटराइज्ड और बनेगा एल्युमिनाई ग्रुप

Published by :SANJEEV KUMAR JHA
Published at :04 May 2026 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur : जंतु विज्ञान विभाग के कायाकल्प की तैयारी, गर्ल्स कॉमन रूम होगा कंप्यूटराइज्ड और बनेगा एल्युमिनाई ग्रुप

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में विभाग के सर्वांगीण विकास को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. विभाग के अध्यक्ष डॉ इकबाल अहमद ने इसकी अध्यक्षता की.

विज्ञापन

Bhagalpur News भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट :

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को विभाग के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक सुधारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. विभाग के अध्यक्ष डॉ इकबाल अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभाग के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिये गये.

विभागीय विकास के लिए बनी विस्तृत योजना

बैठक में विभाग के शिक्षण, शोध और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. डॉ अहमद ने बताया कि इन योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ शोध (Research) को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया गया.

डिजिटल होगा विभाग, बनेगा एल्युमिनाई नेटवर्क

गर्ल्स कॉमन रूम और सेमिनार हॉल को जल्द से जल्द कंप्यूटराइज्ड किया जायेगा. विभाग के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए ”जंतु विज्ञान विभाग एल्युमिनाई समूह” का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा. विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के डाटा का विधिवत डॉक्यूमेंटेशन किया जायेगा. विभाग के उद्यान (Garden) को विकसित और व्यवस्थित किया जायेगा.

युवा शिक्षकों को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश

शोध की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से विभाग के युवा और नवनियुक्त शिक्षकों से अपील की गयी कि वे यथाशीघ्र शोध प्रोजेक्ट (Research Projects) तैयार कर संबंधित फंडिंग एजेंसियों को भेजें. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ एके ठाकुर, पूर्व अध्यक्षा डॉ धर्मशिला कुमारी, डॉ डीएन चौधरी, डॉ नवोदिता प्रियदर्शिनी और डॉ नव्येन्दू रक्षित सहित विभाग के सभी सम्मानित शिक्षक उपस्थित थे. सभी ने विभाग की प्रगति के लिए साझा प्रयासों पर बल दिया.

विज्ञापन
SANJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SANJEEV KUMAR JHA

SANJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन