bhagalpur news. दाे काॅलेजाें के शिक्षक व प्राचार्य की मिलीभगत से सेवांत लाभ के लिए हुई धांधली में दाेषी पर गिर सकती गाज
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 1:08 AM
टीएमबीयू के दाे काॅलेजाें के शिक्षक व प्राचार्य की मिलीभगत से सेवांत लाभ के लिए हुई धांधली में दाेषी पर गाज गिर सकती है
विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में हाईब्रिड माेड में हुई समिति की बैठक में डीएसडब्ल्यू प्राे अर्चना साह, प्राे कुमारी सुदामा यादव, रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे व ऑनलाइन के माध्यम से प्राॅक्टर प्राे एसडी झा शामिल हुए.
केकेएम काॅलेज जमुई के रिटायर्ड शिक्षक को सेवांत लाभ भेजने का आरोप सबाैर काॅलेज के प्राेफेसर इंचार्ज काे केकेएम काॅलेज जमुई के रिटायर्ड शिक्षक माे शहबाज आलम के सेवांत लाभ के दावा काे टीएमबीयू काे भेजने का आरोपी बताया गया था. इसका जिक्र टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे की ओर से प्राेफेसर इंचार्ज काे किये गये शाेकाॅज के पत्र में था. शाेकाॅज विवि की कमेटी की जांच रिपाेर्ट के आधार पर किया गया था. इसमें कहा था कि प्राचार्य काे पता था कि शिक्षक सबाैर काॅलेज से रिटायर नहीं हुए थे. काॅलेज से भी पूछा जायेगा कि शिक्षक काे 2010 से 2015 तक कैसे भुगतान किया गया. इसके लिए उसे केकेएम काॅलेज से हाजिरी की रिपाेर्ट मिली थी.पीजी गांधी विभाग विवाद मामले में हो सकती है कार्रवाई
बैठक में पीजी गांधी विचार विभाग के हेड व सहायक के बीच हुए विवाद के रिपोर्ट काे भी रखा गया था. बता दें कि पीजी गांधी विचार विभाग के हेड व सहायक ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने के लगाये आरोप की जांच रिपाेर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति काे दाेषी पर कार्रवाई करने काे अधिकृत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










