Bhagalpur News. एसएसएआई ने स्नातक सेमेस्टर पांच के परीक्षा फॉर्म भरने की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक का चार घंटे किया घेराव

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. एसएसएआई ने स्नातक सेमेस्टर पांच के परीक्षा फॉर्म भरने की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक का चार घंटे किया घेराव

परीक्षा नियंत्रक का घेराव.

विज्ञापन

— स्नातक सेमेस्टर वन में बड़ी संख्या में रिजल्ट में एनईपी लगा है

— छात्र नेता ने कहा, विवि की गलती से विद्यार्थियों के रिजल्ट में लगा एनईपी

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में मंगलवार को सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई) ने स्नातक सेमेस्टर वन के रिजल्ट में नॉट फॉर एलिजिबल (एनईपी) लगाये जाने पर करीब चार घंटे तक परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा का घेराव किया. उनके कार्यालय में ही मांगों को लेकर धरना पर बैठे रहे. इसमें टीएनबी, बीएन व एसएम कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे. मामला बिगड़ता देख स्थानीय थाना की पुलिस परीक्षा विभाग पहुंची. हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराया.

इससे पहले कॉलेज इकाई के अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में टीएनबी कॉलेज में एसएसएआई प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक बंद कराया. आंदोलित विद्यार्थी टीएमबीयू के परीक्षा विभाग पहुंचे. यहां परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में धरना पर बैठ गये. विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

छात्र नेता देव सूरज ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा दी. लेकिन विवि से उन विद्यार्थियों के रिजल्ट में एनईपी लगाया गया. ऐसे में विवि प्रशासन छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. छात्र नेता ने कहा कि बहुत से छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर भी रिजल्ट में एनईपी लगाया है. ऐसे में स्नातक सेमेस्टर पांच का परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जा रहा है. उनलोगों का एक साल बर्बाद हो जायेगा. वहीं, प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर समझाया गया. रिजल्ट में एनईपी दिखाया गया है. परीक्षा में भी अनुपस्थित दिखाया गया है. उन विद्यार्थियों से कहा गया कि अपने-अपने कॉलेज में मामले की शिकायत करें. उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को भी विवि बुलाया गया.

वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा से कहा कि रिजल्ट में एनईपी वाले विद्यार्थियों को सेमेस्टर पांच का परीक्षा फार्म भरने की अनुमति देने की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले में निर्णय विचाराधीन है. वरीय अधिकारियों से मामले को लेकर फाइल बढ़ायी गयी है. विवि प्रशासन से निर्णय होने के बाद जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन