ePaper

bhagalpur news. विस्फोट के आरोप में जेल में बंद आरोपित की नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या

Updated at : 17 Apr 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विस्फोट के आरोप में जेल में बंद आरोपित की नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या

तातारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम विस्फोट के आरोप में जेल में बंद अभियुक्त की नाबालिग पुत्री ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम विस्फोट के आरोप में जेल में बंद अभियुक्त की नाबालिग पुत्री ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना गुरुवार देर शाम की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी पाकर तातारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिस कमरे में किशोरी ने आत्महत्या की थी उसे सील कर दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था. इधर पुलिस ने गुरुवार रात ही कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी कर ली. देर रात ही एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करायी गयी. परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने वाली किशोरी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की होनहार छात्रा थी. वह पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी चिंतित भी रहती थी. पर पिछले एक-दो दिनों से वह किसी बात को लेकर उदास थी. परिवार के लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की पर उसने कुछ नहीं बताया. मृतका के बड़े भाई ने बताया कि दोपहर के वक्त वे लोग तीनों-भाई बहन और मां घर पर ही थे. दोपहर के वक्त वह उनकी बहन खाना खा रही थी. उन दोनों ने खाना साथ खाया और फिर वह सोने के लिए चले गये. वहीं उनकी बहन पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर चली गयी थी. शाम के वक्त वे लोग साथ में नाश्ता करने की तैयारी कर रहे थे. तभी मां ने उनकी बहन को बुलाने को कहा. तो पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन दौड़ कर उस कमरे में गयी, जहां उनकी बहन थी. दरवाजे सटा हुआ था. दरवाजे को खोलते ही वह चीखने लगी. यह सुनकर वे लोग भी कमरे की ओर दौड़े. देखा कि उनकी बहन ने कमरे के सीलिंग फैन में लगे दुपट्टे के फंदे से लटक कर अपनी जान दे चुकी थी. उन लोगों ने शव को उतार लिया. तातारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. वरीय पुलिस अधिकारियों और एफएसएल को इसकी जानकारी दी गयी है. एफएसएल की टीम के जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन