Bhagalpur news ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 20 May 2026 7:17 PM

विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गये. इस दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

घोघा एनएच-80 पक्कीसराय गांव के समीप मोती भट्ठा के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गये. इस दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र नया टोला श्यामपुर के किशन तांती का पुत्र सुमित कुमार (17) के रूप में हुई है. घायल युवक सबौर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के स्व प्रमोद साहू का पुत्र दशरथ साह (30) के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दूसरी तरफ से आ रहे साइकिल सवार दो किशोर को बचाने के क्रम में पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिसमें साइकिल सवार पक्कीसराय गांव का किशोर भैरव मुनी (12) और छोटू कुमार घायल हो गये. घायलों का स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. मृतक पर चक्का चढ़ने ने कमर के ऊपर का भाग क्षत विक्षत हो गया. सूचना मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दशरथ साह को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. जवान बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक, गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गांव के मंसूर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन