bhagalpur news. टीएमबीयू में हेड, प्रभारी प्राचार्च, शिक्षक व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में हेड, प्रभारी प्राचार्च, शिक्षक व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

टीएमबीयू में पीजी हेड, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये

विज्ञापन

टीएमबीयू में पीजी हेड, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये. पीजी मैथिली विभाग के हेड प्रो प्रमोद पांडे, एसएसवी कॉलेज कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य डॉ सिकंदर चौधरी, एमएएम कॉलेज के शिक्षक डॉ रीना, डॉ अनिता का सेवाकाल पूरा हो गया. मैथिली विभाग में एक समारोह के दौरान प्रो पांडे को विदाई दी गयी. दूसरी तरफ विवि प्रशासनिक भवन से एकाउंट शाखा के कर्मचारी निरंजन कुमार, परीक्षा विभाग के कर्मी अजय मंडल, पीजी भूगोल विभाग के कर्मी संतोष कुमार सेवानिवृत्त हो गये. वहीं, पीजी आइआरपीएम विभाग में शिक्षकेत्तर कर्मचारी राम चंद्र मंडल सेवानिवृत हो गये. उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. टीएनबी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद पांडे ने सेवानिवृत्त हुए प्रयोग प्रदर्शक डॉ बिरेंद्र कुमार मिश्रा, कर्मी पंकज कुमार झा, वाल्मिकी मंडल को पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन