शाह मार्केट के पास बिजली का तार टूट कर गिरने से अफरातफरी, घंटों आपूर्ति ठप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 1:09 AM

विज्ञापन

शहर में गुरुवार को कई कारणों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही. शाह मार्केट के पास दिन के 11 बजे तार टूटने से अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

-मुंदीचक वैष्णो दरबार के पास वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से पांच घंटे परेशान रहे लोग वरीय संवाददाता, भागलपुर शहर में गुरुवार को कई कारणों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही. शाह मार्केट के पास दिन के 11 बजे तार टूटने से अफरातफरी मच गयी. जानकारी के बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे, तभी तार जोड़ा गया. इस बीच दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. इसका कारोबार पर असर पड़ा. इशाकचक में भी एलटी तार टूट कर गिरने से इलाके में सुबह करीब 9 बजे से बिजली ठप रही और लोगों को बिजली-पानी संकट झेलना पड़ा. गोशाला के पास बॉक्स में आग लग गयी और कई लोगों की बिजली लगभग दो घंटे ठप रही. इसके अलावा मुंदीचक में वैष्णो दरबार के पास दोपहर करीब 12 बजे वोल्टेज के उतार चढ़ाव से लोग परेशान रहे. शिकायत करने के बाद भी शाम के 5 बजे तक इलाके में वोल्टेज की समस्या का निदान नहीं हो सका. इस दौरान लोगों को अपने घरों के उपकरण को बंद रखना पड़ा. इस वजह से पीने का पानी की दिक्कत हुई. लालबाग के पास लो टेंशन लाइन के झूलते तार को ठीक करने के लिए बिजली बंद रखी. भीखनपुर गुमटी नंबर एक के पास दोपहर करीब एक बजे फेज उड़ने से कई लोगों के घरों की बिजली बंद रही. मोजाहिदपुर थाना के पास दिन के करीब 3.30 बजे फेज उड़ने बत्ती गुल रही. करोड़ी बाजार, जरलाही के पास भी फेज उड़ने लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन