bhagalpur news. 90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ जाएंगे सन्नी, भूतनाथ मंदिर से की शुरुआत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ जाएंगे सन्नी, भूतनाथ मंदिर से की शुरुआत

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में स्केटिंग का प्रशिक्षण ले रहे सन्नी कुमार स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ जाएंगे

विज्ञापन

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में स्केटिंग का प्रशिक्षण ले रहे सन्नी कुमार स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ जाएंगे. उन्होंने बताया कि बचपन से की इक्षा थी. इसी संकल्प के साथ वे मुंगेर के अमरपुर गांव से स्केटिंग का प्रशिक्षण लेने और आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए भागलपुर शहर में आकर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे. तकरीबन एक साल के स्केटिंग प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रविवार को उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर से की. सन्नी ने बताया कि पहले दिन वे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्राम करेंगे. केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य उनका 90 दिनों का है. स्केटर सन्नी के ट्रेनर सोनू कुमार ने बताया कि सैंडिस कंपाउंड परिसर में उनका स्केटिंग एकेडमी चलता है. वहीं हमारे कुल 50 से ज्यादा लोग स्केटिंग की ट्रेनिंग ले रहे है. महिलाओं को फुटबॉल बनाने का सिखाया गुर नाथनगरः रविवार को प्रखंड क्षेत्र के दोगच्छी गांव में एसएमएस फाउंडेशन के तत्वावधान में महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से फुटबॉल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फुटबॉल निर्माण की तकनीक सिखाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को फुटबॉल बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत होगा. मौके पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष आलोक मंडल, जिला अध्यक्ष मृत्युंजय यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा मैनेजिंग डायरेक्टर विक्की यादव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन