सुमेश मंडल की हत्या की सत्तन ने ली थी सुपारी, शूटर सहित तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 11:47 PM

विज्ञापन

सुमेश मंडल की हत्या की सत्तन ने ली थी सुपारी, शूटर सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

गोराडीह थाना क्षेत्र में 15 जून को हुए सुमेश मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस ने सुपारी लेने वाले कुख्यात सत्तन यादव सहित तीन अप्राथमिक आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया है. मामले में जमीन विवाद और छेड़खानी दोनों ही बातों को लेकर सुमेश मंडल की हत्या कराये जाने की बात सामने आयी है. गौरतलब है कि सुमेश मंडल हत्याकांड में पुलिस पर इलाके के रहने वाले कुछ महादलितों के साथ पुलिस अभिरक्षा में अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा था. इसको लेकर पूर्व में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी हुई थी. मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी ने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि कांड का उद्भेदन करने वाली टीम में शामिल पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. सत्तन यादव के विरुद्ध भागलपुर सहित दुमका जिले में दर्ज है केस सिटी एसपी राज ने बताया कि हत्या के बाद में व्यापारी मंडल सहित अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था. पुलिस ने नामजद अभियुक्त व्यापारी मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. व्यापारी मंडल और सुमेश मंडल के बीच भूमि विवाद की बात होने और इसी वजह से सुमेश की हत्या किये जाने की बात का खुलासा किया गया था. इसके बाद भागलपुर पुलिस ने अग्रतर जांच करते हुए कांड के तीन अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार की, जिसमें गोराडीह क्षेत्र के पहाड़िया स्थल के रहने वाले कुख्यात सत्तन यादव सहित रंजीत वर्मा और विनोद दास शामिल हैं. जांच में यह बात भी सामने आयी है कि व्यापारी मंडल से चल रहे भूमि विवाद और रंजीत वर्मा की पत्नी से छेड़खानी किये जाने को लेकर दोनों ने मिल कर सुमेश मंडल की हत्या की योजना बनायी. इसके लिए उन्होंने सत्तन यादव से 50 हजार रुपये हत्या की बात तय की थी, जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिये थे. हत्या के समय सत्तन के साथ व्यापारी, रंजीत और विनोद तीनाें थे. बता दें कि इलाके के कुख्यात सत्तन यादव के विरुद्ध भागलपुर सहित झारखंड के दुमका जिले में पूर्व से पांच संगीन कांड दर्ज हैं, जिसमें गोराडीह थाना में वर्ष 2020 में हथियार के बल पर डकैती, गोराडीह क्षेत्र में 2020 में ही लूटकांड, तातारपुर थाना में 2005 में डकैती व आर्म्स एक्ट का केस, मोजाहिदपुर थाना में 2019 में दर्ज आर्म्स एक्ट का केस और दुमका जिले के हंसडीहा थाना में दर्ज गोली मारकर हत्या के केस में शामिल होने की बात सामने आयी है. टीम में शामिल पुलिसकर्मी टीम में गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआइयू प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, डीआइयू के एसआइ प्रभात कुमार, एसआइ सुशील राज, एसआइ एजाज रिजवी, एएसआइ भानू प्रताप सिंह, सिपाही रजनीश कुमार, सिपाही अभिमन्यु कुमार सिंह सहित गोराडीह थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन