bhagalpur news. जिप की खाली व अतिक्रमित जमीन की पूरी रिपोर्ट 15 दिन में मुख्यालय को दें : पंचायती राज मंत्री

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 1:21 AM

विज्ञापन

सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भागलपुर सहित सूबे के सभी जिला परिषद की खाली पड़ी जमीन का समुचित उपयाेग हो, इसके लिए योजना पर काम हो रहा है.

विज्ञापन

सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भागलपुर सहित सूबे के सभी जिला परिषद की खाली पड़ी जमीन का समुचित उपयाेग हो, इसके लिए योजना पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि खाली जमीन पर मॉल व आवासीय बिल्डिंग बनाया जायेगा. इससे विभाग को राजस्व की प्राप्ति होगी. उन्होंने 15 दिन के अंदर खाली व अतिक्रमित जिप की जमीन की रिपोर्ट बना कर मुख्यालय को भेजने का विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया. मंगलवार की रात उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. फिर बुधवार को परिसदन में मंत्री ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा जिप की दुकानों का जो किराया नहीं दे रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर किराया वसूल किया जायेगा. अब जिनके नाम पर दुकान है, वो किसी दूसरे व्यक्ति को दुकान चलाने के लिए नहीं दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि पंचायतों में बन रहे पंचायत सरकार भवन में कार्य संतोषप्रद नहीं है. इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये, इसके लिए कहा गया है. – ग्रामीण क्षेत्र में लगे स्ट्रीट लाइट का रख-रखाव करे एजेंसी नहीं तो कार्रवाई होगी पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना से लगे लाइट का रख-रखाव लाइट लगाने वाले एजेंसी को करना है. यह पांच साल तक करना है. रख-रखाव में कोताही बरतने वाली एजेंसी पर कार्रवाई होगी. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई सहित एनडीए के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. – पंचायती राज्य मंत्री ने कही ये मुख्य बातें – छठी व 15वीं वित्त आयोग से संबंधित योजना प्रगति की समीक्षा में जिला परिषद की योजना के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्ति की – इस योजना में रंगरा, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंडों की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर संबंधित बीपीआरओ से शोकॉज किया – मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के कार्य के लिए बची पंचायतो में भी भूमि चिन्हित करने का काम तेजी से किया जाये. – उपयोगिता प्रमाणपत्र समीक्षा की गयी – ग्राम कचहरी से संबंधित पोर्टल पर दर्ज मामले स्पष्ट रूप से नहीं दिखने पर पंचायती राज मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की, कहा, ग्राम कचहरी में मामले लेकर आये फरियादी आवेदन को जरूर रजिस्टर करायें. – ग्राम कचहरी में बायोमेट्रिक तरीके से बनेगी हाजरी. – 2026 में होनेवाले पंचायत चुनाव में नया रोस्टर होगा जारी, परिसीमन में कोई बदलाव नहीं – नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर को भी जनता ने चुना है. वहीं मंत्री ने कहा, सदस्यों को जिप क्षेत्र की जनता चुनती है. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जिप सदस्य चुनते हैं. इसमें बदलाव को लेकर किसी नीति-निर्धारण पर कोई चर्चा नहीं हुई है. – नीट छात्रा मौत मामले में आरोपियों को हर हाल में सरकार कड़ी सजा देगी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन