बिहार पुलिस की फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम, निराश युवक ने फंदे से झूलकर दे दी जान

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )
Suicide News: बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने बिहार पुलिस की फाइनल सूची में नाम नहीं आने से आहत होकर आत्महत्या कर ली. युवक ने घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Suicide News: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक 25 वर्षीय युवक ने बिहार पुलिस में चयन न होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली. गोढियारी गांव के निवासी पंचानंद चौधरी ने अपने घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पंचानंद लंबे समय से बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहा था और उसने लिखित और फिजिकल टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली थी.
झटके को बर्दाश्त नहीं कर पाया पंचानंद
परिजनों के अनुसार, पंचानंद को पूरी उम्मीद थी कि उसका नाम फाइनल मेधा सूची में जरूर आएगा, लेकिन शुक्रवार को जब अंतिम सूची प्रकाशित हुई और उसका नाम उसमें नहीं था, तो वह गहरे सदमे में चला गया. घरवालों ने बताया कि पंचानंद इस झटके को बर्दाश्त नहीं कर पाया और आत्मघाती कदम उठा लिया.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने शुरुआत में बताया कि वह छत से गिरा है, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उसने आत्महत्या की है.
परिजनों से पूछताछ में हुई आत्महत्या की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
Also Read: बिहार में फिर सामने आई ‘मटुकनाथ’ जैसी कहानी, कोचिंग टीचर ने अपनी ही छात्रा से रचा ली शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




