bhagalpur news.गेट 2026 : ज्योति को 529 और विकास को मिला 1693 रैंक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.गेट 2026 : ज्योति को 529 और विकास को मिला 1693 रैंक

इंजीनियरिंग और विज्ञान क्षेत्र की प्रतिष्ठित परीक्षा गेट 2026 में भागलपुर जिले के दो होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है

विज्ञापन

इंजीनियरिंग और विज्ञान क्षेत्र की प्रतिष्ठित परीक्षा गेट 2026 में भागलपुर जिले के दो होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. शाहकुंड की ज्योति भारती और कहलगांव के विकास कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर बेहतर रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इन दोनों की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गयी है. ज्योति भारती : नेट में 47वीं और गेट में 529वीं रैंक किया हासिल शाहकुंड प्रखंड के हाजीपुर पंचायत स्थित कमलपुर ग्राम की रहने वाली ज्योति भारती ने गणित विषय में ऑल इंडिया रैंक 529 प्राप्त किया है. सुनील कुमार सिंह की पुत्री ज्योति वर्तमान में अररिया इंजीनियरिंग कॉलेज में गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पूर्व उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा से एमएससी की पढ़ाई पूरी की. यूजीसी नेट 2025 में देशभर में 47वीं रैंक लाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित की थी. ज्योति अब आइआइटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पीएचडी कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हैं. 14 बार डीवी का अनुभव और अब गेट में सफलता कहलगांव के नंदलालपुर (कबैया) निवासी विकास कुमार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1693वीं रैंक हासिल की है. विकास वर्तमान में दुर्गापुर स्थित सीएसआइआर-सीएमइआरआइ में ””””हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन”””” जैसे आधुनिक विषय पर शोध (पीएचडी) कर रहे हैं. विकास की शैक्षिक यात्रा संघर्षों भरी रही है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गोराडीह के खरामा (मौसी का गांव) में रहकर पूरी की. बताया कि अब तक विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए 14 बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजर चुके हैं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन