bhagalpur news. रामनवमी को लेकर सुलतानगंज में सख्ती, वाहन जांच तेज, डीजे पर रोक के निर्देश
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है
विज्ञापन
सुलतानगंज में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परिसर के समीप प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष सयाम रजा के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एसआइ विष्णु देव कुमार सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे. जांच के दौरान शहर में प्रवेश करने वाले सभी दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ की गई. उनके आने-जाने के स्थान की जानकारी ली गई और संदिग्ध स्थिति में वाहनों की तलाशी भी ली गई. साथ ही वाहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई. पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया. आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने या नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया.
शोभायात्रा को लेकर बैठक
वहीं, बुधवार शाम थानाध्यक्ष सयाम रजा की अध्यक्षता में अजगैवीनाथ धाम युवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. इसमें लाइसेंस के नियमों का पालन, निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन तथा डीजे नहीं बजाने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सहित समिति के कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










