वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की जांच शुरू, अपराधियों की पहचान के लिये खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

Updated:
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की जांच शुरू, अपराधियों की पहचान के लिये खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की जांच शुरू.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर – मंदार हिल स्थित हाट-पुरैनी के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को हुए पथराव की घटना के बाद मुख्यालय से लेकर डिवीजन तक के अधिकारी एक्शन मोड में आ गये हैं. डीआरएम व मंडल सुरक्षा आयुक्त दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. पथराव में कोच संख्या सी-2 (सीट संख्या 53 व 54) की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया है. घटना के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

जांच के साथ ही आरपीएफ पोस्ट की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पटरी के समीप के लोगों को बताया जा रहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इससे यात्रियों की जान को खतरा है. मालदा डिवीजन ने लोगों से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने और रेलवे ट्रैक या स्टेशनों के पास किसी भी संदिग्ध की सूचना निकटतम रेलवे अधिकारियों को देने का आग्रह किया है.

दोषियों को पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंडल सुरक्षा आयुक्त

मालदा डिवीजन आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त असीम कुमार कुल्लू ने कहा कि मामले में शमिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. आरपीएफ भागलपुर की टीम इस रेलखंड में कैंप किये हुए है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरि ने तीन टीम गठित कर रेलखंड पर नजर रखी जा रही है. खासकर टेकानी, बाराहाट, हंसडीहा व मंदार हिल स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर नजर है.

स्टेशन व ट्रैक पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें : डीआरएम

मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी गयी है. हर तरह से जांच की जा रही है. पथराव करने वाले जरूर पकड़े जायेंगे. इन्होंने लोगों से अपील की है कि स्टेशन या रेल ट्रैक के आसपास असामाजिक गतिविधियों की सूचना निकटतम रेलवे अधिकारियों तुरंत दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन