bhagalpur news. स्टेशन मास्टर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 11:45 PM

विज्ञापन

सतर्कता और त्वरित निर्णय से संभावित रेल दुर्घटना टालने वाले स्टेशन मास्टर प्रेम कुमार बादल को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है

विज्ञापन

सतर्कता और त्वरित निर्णय से संभावित रेल दुर्घटना टालने वाले स्टेशन मास्टर प्रेम कुमार बादल को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पूर्व रेलवे हावड़ा के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर द्वारा कोलकाता में प्रदान किया गया. सुलतानगंज स्टेशन अधीक्षक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 फरवरी 2025 को ड्यूटी के दौरान प्रेम कुमार बादल को सूचना मिली कि डाउन लाइन पर एक भैंस गिर गई है. उसी समय एक ट्रेन गुजरने वाली थी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत गेटमैन को लाल सिग्नल दिखाकर ट्रेन रोकने का निर्देश दिया. लगातार प्रयास के बाद ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उनकी इस सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया.

प्रणव प्रियंवद ने गेट में हासिल किया 35वां रैंक

अकबरनगर: अकबरनगर निवासी अशोक कुमार झा के पुत्र प्रणव प्रियंवद ने गेट 2026 (मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 35 हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. प्रणव वर्तमान में बीएनआइटी नागपुर में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मेटागेट कोचिंग संस्थान को दिया है. प्रणव ने बताया कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और टेस्ट सीरीज उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे. उनका लक्ष्य आगे चलकर भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु अथवा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एमटेक करना है. प्रणव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन