Bhagalpur news महाशिवरात्रि पर राज्य स्तरीय दंगल व मेला का आयोजन

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 17 Feb 2026 12:51 AM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भोला बाबा स्थान श्रीमतपुर अमडंडा में सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विराट दंगल का आगाज हुआ.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भोला बाबा स्थान श्रीमतपुर अमडंडा में सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विराट दंगल का आगाज हुआ. उद्घाटन आयोजक कर्ता सह श्रीमतपुर पैक्स अध्यक्ष भवेश कुमार व कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ श्रीकांत कुमार, डॉ रंजीत कुमार, अनुज झा, अभिषेक आनंद, सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. दंगल प्रतियोगिता में पंजाब, बनारस, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, झारखंड, मथुरा, पश्चिम बंगाल, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, यूपी सहित कई राज्यों से आये दर्जनों पहलवानों ने कुश्ती में अपना दाव-पेच अजमा दर्शकों की ताली बटोरी. आयोजक कर्त्ता कुश्ती मारने वाली सभी पहलवानों को प्रोत्साहन राशि वितरण करते रहे. कमेटी के नेतृत्व में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय दंगल कुश्ती में बम्पर पहला पुरस्कार 10हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7500 रुपये व तृतीय पुरस्कार 5500 रुपये देने की घोषणा की. दंगल का कमेंट्री व मंच संचालन गोपाल कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, ब्रजेश कुमार ने किया. रेफरी की भूमिका ललन पहलवान और भगत पहलवान ने निभायी. हजारों की भीड़ में राकेश, गौरव, अंकुश,राजू, फोटो सहित दर्जनों पहलावनों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया. शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट मेला का आयोजन किया गया है.

अजगैवीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि शांतिपूर्वक संपन्न

सुलतानगंज अजगैवीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. सोमवार को बाबा भोलेनाथ के विवाह के उपरांत मर्यादा रस्म का आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया और पूजा-अर्चना किया. मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किये गये. पूजा-अर्चना के बाद कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबाधाम रवाना हुए.

रामेश्वर महादेव में श्रीराम कथा व भागवत कथा का आयोजन

बाबा रामेश्वर सेवा समिति की ओर से सुलतानगंज के रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया. कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.चंडीगढ़ से आये राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने शिव–सती संवाद, माता पार्वती का जन्म, शिव बारात और भोलेनाथ–गौरी विवाह के प्रसंग को प्रमुखता से सुनाये. उन्होंने माता सती के मोह, यज्ञ में अपमान के बाद देह त्याग तथा पुनः पार्वती रूप में जन्म लेने की कथाओं के माध्यम से भक्ति और विश्वास का महत्व बताया. भोलेनाथ की अलौकिक बारात का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया. कथावाचक ने कहा कि बिना विश्वास के भक्ति संभव नहीं है और लोगों को अहंकार से दूर रह कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए. श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से मुक्ति की प्राप्ति होती है. कार्यक्रम में रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह,अरुण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, शमशेर सिंह, पंकज सिंह, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्रीराम सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में पंचायत के श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन