BHAGALPUR एसीपी व एमसीपी की मांग को लेकर 12 कॉलेजों में कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल शुरू

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR एसीपी व एमसीपी की मांग को लेकर 12 कॉलेजों में कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल शुरू

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 12 अंगीभूत कॉलेजों में बुधवार से कर्मचारियों का कलम बंद हड़ताल शुरू हो गयी, जो गुरुवार तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 12 अंगीभूत कॉलेजों में बुधवार से कर्मचारियों का कलम बंद हड़ताल शुरू हो गयी, जो गुरुवार तक जारी रहेगी. महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने बताया कि वेतन में एसीपी व एमसीपी को जोड़ते हुए वेतन भुगतान करने का आदेश पूर्व में ही सरकार से जारी किया गया था. लेकिन अबतक इसका पालन नहीं किया जा सका है. कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है. सुशील मंडल ने बताया कि दोनों दिन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. कॉलेज के कामकाज से कर्मचारी अपने को अलग रखेंगे. इसे लेकर विवि के रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक को भी आवेदन दिया है.

कॉलेजों का कामकाज पूरी तरह रहा ठप

कर्मचारियों के कलम बंद हड़ताल से कॉलेजों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. फाइल लाने व पहुंचाने वाले तक नहीं थे. प्राचार्य कक्ष में जरूरी बैठे रहे. लेकिन जरूरी काम का निष्पादन नहीं हो सका. कॉलेजों के प्राचार्यों ने कहा कि बहुत जरूरी काम की फाइल खुद से फाइल लेकर काम किया. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी जरूरी काम का ही निष्पादन हो पायेगा.

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को परीक्षा कार्य में लगाया

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर तीन की परीक्षा चल रही है. इसी कड़ी में बुधवार को सभी कॉलेजों में दोनों पाली में स्नातक सेमेस्टर तीन की परीक्षा होगी. इस बाबत कॉलेज से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को परीक्षा कार्य में लगाया गया है. टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी है. परीक्षा बाधित नहीं हो. इसे लेकर कॉलेज से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को परीक्षा कार्य में लगाया गया है. परीक्षा सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन