Bhagalpur news एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान, आइजी ने लिया सुरक्षा की तैयारियों का जायजा

Updated at : 22 Feb 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान, आइजी ने लिया सुरक्षा की तैयारियों का जायजा

आइजी ने लिया सुरक्षा की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन

भागलपुर. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर हवाई अड्डा की सुरक्षा लगातार कड़े किये जा रहे हैं. दिल्ली से भागलपुर पहुंची एसपीजी की टीम ने शुक्रवार से हवाई अड्डा की सुरक्षा की कमान संभाल ली है. इसको लेकर हवाई अड्डा परिसर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और बलों को एसपीजी प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विशेष दिशा निर्देश दिया. इधर, हवाई अड्डा और उसके आसपास की गयी सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने रेंज आइजी विवेक कुमार भी शुक्रवार को हवाई अड्डा पहुंचे थे. उनके साथ जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, सीनियर एसपी हृदयकांत, एसपी सिटी शुभांक मिश्रा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. शुक्रवार को ही एसपीजी के अधिकारियों ने रेंज आइजी सहित डीएम और एसएसपी के साथ सुरक्षा के इंतजामों को लेकर विशेष बातचीत भी की. जरूरी सुरक्षा के इंतजामों को लेकर तैयारियों को और भी पुख्ता करने का निर्देश दिया. मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दिन तक हवाई अड्डा के आसपास के इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. जिसमें कार्यक्रम के एक दिन पूर्व तक किसी को भी बिना अनुमति हवाई अड्डा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी है. वहीं कार्यक्रम के दिन विशेष सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही वीवीआइपी, वीआइपी, कार्यकर्ता और श्रोताओं को हवाई अड्डा में प्रवेश कराया जायेगा. इसको लेकर खासतौर पर पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा संबंधित संसाधन भी मंगाये गये हैं. शुक्रवार को भी भागलपुर पुलिस सहित एसपीजी के स्वान दस्ता ने पूरे हवाई अड्डा परिसर की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन