छह माह में भी वीसी कार्यालय का नहीं खुला टेंडर, वीसी ने कहा- अब धैर्य जवाब दे रहा

Updated at : 05 May 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
छह माह में भी वीसी कार्यालय का नहीं खुला टेंडर, वीसी ने कहा- अब धैर्य जवाब दे रहा

टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन स्थित वीसी कार्यालय का छह माह से टेंडर नहीं खुला है. विवि के सिंडिकेट हॉल को वीसी का कार्यालय बनाया गया है. वीसी प्रो जवाहर लाल ने नाराजगी जतायी है.

विज्ञापन

टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन स्थित वीसी कार्यालय का छह माह से टेंडर नहीं खुला है. विवि के सिंडिकेट हॉल को वीसी का कार्यालय बनाया गया है. वीसी प्रो जवाहर लाल ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि उनका धैर्य जवाब देने लगा है. मौका दिया जा रहा है. वीसी ने कहा कि उनके कार्यालय का टेंडर नहीं खुल पा रहा है, तो पीजी विभागों के जर्जर भवन सहित आम आदमी का काम कैसे हो पायेगा. वहीं, विवि के इंजीनियर ने कहा है कि रजिस्ट्रार के योगदान देने के दो दिन बाद ही टेंडर संबंधित फाइल बढ़ायी गयी है. लेकिन इस दिशा में आगे की प्रक्रिया नहीं होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है. ————————- छह माह पहले वीसी कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा था – दरअसल, छह माह पहले वीसी कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया था. इसमें वीसी बाल-बाल बचे थे. तभी वीसी ने विवि के इंजीनियर को कार्यालय का मरम्मत करने का निर्देश दिया था. इंजीनियरिंग शाखा ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर निकाला था. कई लोगों ने टेंडर भी किया. लेकिन टेंडर अबतक नहीं खुला. इसके बाद से वीसी कार्यालय का काम अटका हुआ है. —————– कोट चैंबर का मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से काम करने में काफी परेशानी आ रही है. विवि का काम नहीं लंबित हो. ऐसे में सिंडिकेट हॉल को ही चैंबर बनाकर काम कर रहे हैं. टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाने से काम समय से हो जाता. प्रो जवाहर लाल, कुलपति ——————————————– बोले रजिस्ट्रार – छह मई को सरकार ने बैठक बुलायी है. वहां से मुख्यालय लौटने पर इंजीनियरिंग शाखा से जुड़ी फाइलाें को देखा जायेगा. पहले फाइल सिस्टम में नहीं था. अब फाइल सिस्टम में हुआ है. इंजीनियरिंग शाखा की फाइल भी सिस्टमेटिक हुआ है. अब इंजीनियरिंग शाखा की भी फाइलों को देखा जायेगा. डॉ विकास चंद्र, रजिस्ट्रार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन