Bhagalpur news गोशाला रोड स्थित रंगोली शोरूम के गल्ला से छह लाख रुपये की चोरी

Updated at : 29 Apr 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news गोशाला रोड स्थित रंगोली शोरूम के गल्ला से छह लाख रुपये की चोरी

नवगछिया गोशाला रोड स्थित रंगोली शोरूम के गल्ला से सोमवार को छह लाख रुपये नकद चोरी हुई है.

विज्ञापन

नवगछिया गोशाला रोड स्थित रंगोली शोरूम के गल्ला से सोमवार को छह लाख रुपये नकद चोरी हुई है. दुकान मालिक विवेक कुमार ने बताया कि तीन मंजिल की दुकान है. नीचे मां काली हैंडलू है. उपर रंगोली शोरूम है. रविवार की रात्रि नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. सोमवार की सुबह आठ बजे दुकान खोल अंदर गया तो गल्ला खुला था. गल्ला का लॉक भी टूटा था, इसकी जानकारी पिता को दी. पिता दुकान से आये, तो उन्होंने कहा कि अलमारी देखो. अलमारी देखा तो अलमारी का लॉकर तोड़ कर छह लाख रुपये की चोरी हुई है. लाकर में पिता की सोने की अंगूठी चोरी हो गया. रुपये तीन दिन की बिक्री के थे. शुक्रवार, शनिवार व रविवार की बिक्री का रुपये के थे. तीन मंजीला भवन है. उपर की मंजिल पर टीन का चदरा है. चोर उपर की मंजिल से ही प्रवेश किया है. चोर दुकान का ही कोई लगता है. क्योंकि चोर को पता था कि दुकान में कैसे प्रवेश करना है. उसी अलमीरा के लाकर को तोड़ा, जिसमें रुपये थे. शोरूम में लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगा है. सीसीटीवी कैमरा पिछले 10 दिनों से खराब था. दुकान में 25 स्टॉप काम करते हैं , इसकी जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह शोरूम पहुंच जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. चोरी की घटना को अंजाम दुकान के स्टाप ने ही दिया है.

एनएच पर दो ट्रकों की टक्कर में चालक घायल

नारायणपुर बिहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच-31 पर सोमवार को नन्हकार के समीप समस्तीपुर से मिर्जा चौकी गिट्टी लोड करने जा रहा खाली ट्रक कुरसेला से मकई लोड कर वापस पंजाब लौट रहे ट्रक से जा टकराया. इस घटना में ट्रक चालक पप्पू कुमार को हल्की चोटे आयी है. पुलिस ने चालक को बिहपुर पीएचसी ले गयी, जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया. चालक का पैर चोटिल हो गया है. चालक पप्पू को नींद आ गयी थी, जिससे दुर्घटना हुई. खबर लिखे जाने तक दोनों में से किसी पक्ष ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन