मिनी मार्केट में दुकान चलाने के नाम पर मांगी रंगदारी, नहीं देने पर किया लहूलुहान

Updated at : 28 Jan 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी मार्केट में दुकान चलाने के नाम पर मांगी रंगदारी, नहीं देने पर किया लहूलुहान

मिनी मार्केट में दुकान चलाने के नाम पर मांगी रंगदारी, नहीं देने पर किया लहूलुहान

विज्ञापन

मुंदीचक इलाके में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव, पुराने कुख्यात के भाई ने दिया घटना को अंजाम शहर से लगभग खत्म हो चुकी रंगदारी प्रथा ने एक बार फिर से उभरने लगी है. ताजा मामला मुंदीचक स्थित मिनी मार्केट इलाके का है. जहां पुराने कुख्यात के भाई और खुद कई मामलों में आरोपित रह चुके गोलू साह ने दुकानदारों से रंगदारी की मांग शुरू कर दी है. विगत 25 जनवरी को हुई घटना को लेकर मुंदीचक स्थित मिनी मार्केट में दुकान चलाने वाले बाल्टी कारखाना चौक निवासी चंदन कुमार बिहारी ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हिस्ट्री शीटर गोलू साह और उसके भाई रिंकू साह सहित 10-15 अज्ञात को आरोपित बनाया है. थाना को दिये गये आवेदन में चंदन कुमार बिहारी ने उल्लेख किया है कि वह पिछले कई वर्षों से मिनी मार्केट में अपनी आढ़त चला रहा है. विगत 25 जनवरी को गोलू साह और रिंकू साह अपने 10-15 समर्थकों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर दुकान चलाना है तो उसे भी हर महीने 25 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी. आवेदक ने यह भी बताया कि इसी तरह डरा धमका कर वह मिनी मार्केट के कई दुकानदारों से रंगदारी वसूल करता है. इस बात का उन्होंने विरोध किया तो उक्त सभी ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी. और रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की भी धमकी दी. आवेदक ने दावा किया है कि उक्त घटना बीच बाजार में हुई है और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है. इधर तिलकामांझी पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. बता दें कि पूर्व में गोलू साह खंजरपुर में हुए गोलीकांड मामले का भी नामजद आरोपित रह चुका है. इसके अलावा उसके विरुद्ध शहर के कुछ अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन