bhagalpur news. नाले का गाद सूखने छोड़ा, सात दिन बाद भी नहीं उठाया और बारिश से सड़क पर फैला कीचड़

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 12:43 AM

विज्ञापन

शहर के शीतलास्थान से मिरजानहाट होते हुए बबरगंज जाने वाली मुख्य सड़क और सिकंदपुर से मिरजानहाट की सड़क पर पिछले सात दिनों से नाले की गाद को हटाया नहीं गया

विज्ञापन

शहर के शीतलास्थान से मिरजानहाट होते हुए बबरगंज जाने वाली मुख्य सड़क और सिकंदपुर से मिरजानहाट की सड़क पर पिछले सात दिनों से नाले की गाद को हटाया नहीं गया, जिससे बारिश में गाद फिर से गीला होकर सड़क पर फैल गयी. इस कारण सड़क की स्थिति कीचड़मय हो गयी है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. मुहल्ले की गलियों में भी कीचड़ फैल जाने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है. कुछ लोगों ने कर्मचारियों को दोषी ठहराया तो कुछ ने नगर निगम की मनमानी को जिम्मेदार बताया. लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन और नगर सरकार दोनों ही जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं और उन्हें लोगों की परेशानी की कोई परवाह नहीं है. शनिवार को इस सड़क की खराब स्थिति का असर और स्पष्ट हुआ, जब सिकंदरपुर रोड पर गैस डिलीवरी करने वाली गाड़ी कीचड़ में फंस कर धंस गयी. इसके कारण रास्ता घंटों ब्लॉक रहा और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले की गाद समय पर उठा ली जाती और सड़कों का रख-रखाव नियमित होता, तो इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती. सड़क और नाले की सफाई पर ध्यान दिया जाये, ताकि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो. लोग चाहते हैं कि निगम समय पर कार्रवाई करे और गाद व कीचड़ से मुक्त सड़कें उपलब्ध कराये, ताकि आवागमन सुचारू और सुरक्षित हो सके.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन