BHAGALPUR : सैनिक स्कूल नरगाकोठी में एनसीसी कैडेटों का चयन, 50 छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

सैनिक स्कूल, नरगाकोठी में नेशनल कैडेट कोर के नये सत्र के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया. इस प्रक्रिया के तहत विद्यालय के कक्षा अष्टम के भैया-बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.

विज्ञापन

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट : मंगलवार को स्थानीय सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी में नेशनल कैडेट कोर (NCC) के नये सत्र के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया. इस प्रक्रिया के तहत विद्यालय के कक्षा अष्टम के भैया-बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना था.

विशेष टीम ने किया चयन

एनसीसी कैडेटों के चयन के लिए एक विशेष टीम विद्यालय पहुंची थी. इस चयन समिति में एनसीसी अधिकारी सीएचएम रणजीत सिंह, हवलदार गुरदीप सिंह और जीसीए पुष्पा कुमारी मुख्य रूप से शामिल थे. विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार और विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर सागर कुमार की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान छात्रों की शारीरिक दक्षता और मानसिक सजगता का बारीकी से परीक्षण किया गया.

80 छात्रों की हुई भागीदारी

एनसीसी में सम्मिलित होने के लिए कक्षा आठवीं के कुल 80 भैया-बहनों ने अपनी दावेदारी पेश की. कड़े परीक्षण और विभिन्न मानकों पर खरा उतरने के बाद कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इसमें 30 भैया (छात्र) और 20 बहनों (छात्राओं) को एनसीसी कैडेट के रूप में चुना गया. चयनित छात्रों के चेहरे पर इस उपलब्धि को लेकर काफी गर्व और खुशी देखी गयी.

एनसीसी के लाभ और महत्व बताये गये

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने चयनित कैडेटों को कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है. इससे छात्रों के भीतर व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का संचार होता है. उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्रों को विभिन्न शिविरों में भाग लेने का अवसर मिलता है, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ता है. वहीं, सीएचएम रणजीत सिंह ने एनसीसी के तकनीकी फायदों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनसीसी सर्टिफिकेट के बोनस अंक भविष्य में कॉलेज में नामांकन और भारतीय सेना की भर्ती में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं. इस विशेष अवसर पर संजय कुमार मंडल, शशि भूषण मिश्र सहित विद्यालय के सभी आचार्य और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
SANJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SANJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन