ePaper

bhagalpur news. सरस्वती पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

Updated at : 22 Jan 2026 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सरस्वती पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 210 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो शहरी क्षेत्र के 14 थाना क्षेत्र में विशेष नजर रखेंगे.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 210 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो शहरी क्षेत्र के 14 थाना क्षेत्र में विशेष नजर रखेंगे. जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी, जिला नजारत शाख को थाना सुरक्षित व गश्ती दल के लिए एक-एक वीडियोग्राफर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जिला नियंत्रण कक्ष शहरी क्षेत्र के सभी स्थानों एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से सुबह आठ बजे से दो बजे एवं रात्रि आठ में खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे. सूचना जिला दंडाधिकारी व एसएसपी को दूरभाष पर देंगे. किसी तनाव या आशंका की घटना की सूचना मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष से एक दंडाधिकारी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना होंगे. विद्युत कार्यपालक अभिंयता शहरी व ग्रामीण पाली वाइज क्यूआरटी गठित करना सुनिश्चित करेंगे. यह जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त रहेगा, ताकि बिजली तार गिरने की संभावना व अन्य ऐसी बिजली से संबंधित घटना की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित स्थल पर त्वरित रूप से कार्रवाई के लिए उन्हें भेजा जा सके. मायागंज अस्पताल को निर्देश दिया गया कि इमरजेंसी सेवा के समुचित संचालन के लिए अस्पताल में भी चिकित्सकों व कर्मियों का रोस्टर बनाते पालीवार प्रतिनियुक्ति कर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे.

सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर जिले भर में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गयी है. गुरुवार को सिटी एसपी के अगुवाई में पुलिस अधिकारी, कई थानों की पुलिस सहित बड़ी संख्या में जवानों ने शहर का फ्लैग मार्च किया. शहर के मुख्य चौक-चौराहों होेते हुए नाथनगर आदि जगहों में फ्लैग मार्च किया गया. सिटी एसपी ने लोगों से शांति सद्भाव के साथ पूजा मनाने की अपील की. इसके अलावा अति संवेदनशील व संवेदनशील इलाकों में संबंधित थाना के अध्यक्ष को गश्ती बढ़ाने के लिए कहा गया है. साथ ही संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन