Bhagalpur News. माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, दो ऑनलाइन केंद्र बने

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, दो ऑनलाइन केंद्र बने

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से.

विज्ञापन

– लड़कियां मेंहदी, नेल पॉलिस लगाकर नहीं पहुंचे परीक्षा देने – पहले दिन दोनों केंद्रों पर 3010 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) मंगलवार से शुरू हो रही है. परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. परीक्षा के मद्देनजर जिले में दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बरारी स्थित टीसीएस ऑनलाइन परीक्षा केंद्र और कंपनीबाग स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र. मिली जानकारी के अनुसार दोनों परीक्षा केंद्रों पर 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी. परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा, जबकि परीक्षा 9:00 से 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली के लिए प्रवेश 12:30 से 1:30 बजे तक होगा और परीक्षा 2:00 से 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. पहले दिन यानी मंगलवार को दोनों परीक्षा केंद्रों पर 3010 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं पूरी परीक्षा अवधि में कुल 44,663 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद तक रिकॉर्डिंग की जाएगी. किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. महिला अभ्यर्थियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे उंगलियों में मेहंदी, नेल पॉलिश या स्याही का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में समस्या हो सकती है. परीक्षा के दौरान गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए भागलपुर सहित पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और भोजपुर जिलों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. भागलपुर जिले की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी राजेश कुमार को सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन