ePaper

Bhagalpur News. जिले में दो केंद्रों पर हुई माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

Updated at : 14 Oct 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. जिले में दो केंद्रों पर हुई माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

भागलपुर में दो केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा.

विज्ञापन

-3010 परीक्षार्थियों में 15 प्रतिशत रहे गैरहाजिर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) मंगलवार से जिले में शुरू हो गयी. जिले में दो आनलाइन केंद्रों पर परीक्षा हुई. बरारी स्थित टीसीएस ऑनलाइन परीक्षा केंद्र और कंपनीबाग स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गयी. मंगलवार को हुई इस परीक्षा में कुल 3010 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे. 85 प्रतिशत परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए. जिले में यह परीक्षा 16 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी, जिसमें कुल 44663 परीक्षार्थी भाग लेंगे. मंगलवार को करीब 450 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. इनमें दर्जन के करीब ऐसे परीक्षार्थी भी शामिल हैं, जिनकी देरी से केंद्र पहुंचने की वजह से परीक्षा छूट गयी. परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में अधिकांश प्रश्न माडरेट थे. विज्ञान विषयों जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे. इस बार परीक्षा में एनसीईआरटी के कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम से अधिकांश प्रश्न आए थे. इसके अलावा, लेसन प्लान, ब्लूम की टैक्सोनॉमी, और आकलन मूल्यांकन से भी प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गयी. परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन