Bhagalpur news स्कूल काम्प्लैक्स स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन

Updated at : 31 Jan 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news स्कूल काम्प्लैक्स स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन

ल काम्प्लैक्स स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन सीआरसी उमावि ओरियप, कहलगांव में आयोजित किया गया

विज्ञापन

स्कूल काम्प्लैक्स स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन सीआरसी उमावि ओरियप, कहलगांव में आयोजित किया गया. संकुल अंतर्गत आने वाले छह विद्यालय की ओर से बनाये गये शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया. निर्णायक मंडली में सेवानिवृत्त शिक्षक विद्या प्रसाद मंडल ने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन को छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताया. गणित विषय में मनीषा सिंघल, पर्यावरण विषय में मो आरिफ तथा भाषा विषय में प्राथमिक विद्यालय हरिचक के प्रदर्शन को चयनित किया गया. मेला को सफल बनाने में समन्वयक सुबोध कुमार मंडल, अंकित श्रीवास्तव, सुप्रिया मिश्रा, शिवलखन प्रजापति ने सक्रिय भूमिका निभायी.

टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन

सुलतानगंज स्कूल काम्प्लैक्स स्तरीय टीएलएम मेला गुरुवार को लगाया गया. दो सीआरसी में निपुण टीएलएम मेला 2.0 का बीइओ रेखा भारती ने उद्घाटन किया. कमरगंज व गनगनिया सीआरसी में टीएलएम मेला में टीचिंग लर्निंग मटेरियल शिक्षक बना कर लाये. अधिगम आवश्यकता को ध्यान में रख बेस्ट टीएलएम का चयन किया गया. उत्क्रमित उवि के कमरगंज के स्कूल प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि निपुण टीएलएम मेला 2.0 के प्रदर्शन में सीआरसी स्तर पर स्कूल के शिक्षकों ने टीएलएम बना कर लाये. सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का चयन किया गया. कमरगंज सीआरसी में सात का चयन हुआ. मौके पर बीआरपी खुशनुमा नौसरीन सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

सुलतानगंज से 12 शिक्षक आज होंगे सेवानिवृत्त

विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत एक दर्जन शिक्षक शुक्रवार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. बीआरसी कर्मी ने बताया कि विभिन्न स्कूलों से स्कूल प्रधानाध्यापक व शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं. विदाई सह सम्मान समारोह कई जगह आयोजित किया गया है. शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षकों का पद रिक्त होगा. एक एचएम, तीन प्रभारी एचएम, तीन शारीरिक शिक्षक व पांच सहायक शिक्षक का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिटायर्ड हो रहे हैं.

खरीक में भारत फाइनेंस के कर्मी से 1.17 लाख रुपये की लूट

खरीक में नदी थाना क्षेत्र के ढोड़िया ग्रामीण सड़क पर बेखौफ अपराधियों ने हथियार सटा कर एक निजी फाइनेंस बैंक कर्मी से 1.17 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गये. जानकारी के अनुसार फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार भारत फाइनेंस में काम करते थे. पीड़ित ने नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि वह पूर्व की भांति दादपुर और ढोड़िया गांव से बुधवार की देर शाम साप्ताहिक किश्त की वसूली कर नवगछिया ब्रांच जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर तीन हथियारबंद अपराधियों ने पहले ओवरटेक कर उसे रोका. इसके बाद हथियार सटा कर 1.17 लाख रुपये एवं बैंक से संबंधित कागजात रखा बैग छीन लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन