ePaper

सैंपल कलेक्शन सेंटर नहीं हुआ शुरू

Updated at : 27 Mar 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
सैंपल कलेक्शन सेंटर नहीं हुआ शुरू

मायागंज अस्पताल में मरीजों की पैथोलॉजी जांच के लिए बनकर तैयार हुए ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर बुधवार को भी चालू नहीं हुआ.

विज्ञापन

भागलपुर. मायागंज अस्पताल में मरीजों की पैथोलॉजी जांच के लिए बनकर तैयार हुए ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर बुधवार को भी चालू नहीं हुआ. ओपीडी के सैकड़ों मरीजों की पैथोलॉजी जांच पुराने सिस्टम से किया गया. मरीजों की उमड़ी भीड़ के कारण जांच कार्य में काफी विलंब भी हुआ, जबकि सैंपल कलेक्शन सेंटर में एक दिन में चार हजार से अधिक मरीजों की पैथोलाॅजी जांच के लिए सैंपल कलेक्शन हो सकता है. वहीं शाम तक मरीजों के मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भी भेजा जा सकता है. सैंपल कलेक्शन सेंटर के कर्मियों ने बताया कि ट्रायल का काम बीते शनिवार को ही पूरा हो गया है. जेनरेटर कनेक्शन लगने के बाद इसे चालू किया जायेगा. बिना जेनरेटर कनेक्शन के बार-बार बिजली कटौती से सर्वर बंद होने की आशंका है. कंप्यूटर के यूपीएस का बैकअप महज 30 मिनट ही है. इधर, अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सैंपल कलेक्शन सेंटर को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन