bhagalpur news. जेपी उद्यान में रन फॉर भारत-2025 का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जेपी उद्यान में रन फॉर भारत-2025 का आयोजन

जयप्रकाश उद्यान से निकाली यात्रा.

विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ अर्जित शाश्वत चौबे के संरक्षण में जय प्रकाश मैदान से विश्व गुरु भारत दौड़ – रन फॉर भारत 2025 आयोजित किया गया. यह आयोजन घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया. अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि मिशन वंदे मातरम् के द्वारा छठे वर्ष अखंड भारत हेतु विभाजन विभीषिका में काल कवलित हुए देश के नौनिहालों, वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, जे पी सेनानियों के समर्पण को प्रणाम करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जाता है. अर्जित चौबे के संरक्षण में भागलपुर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों, डिफेंस अकादमी एवं सामाजिक संस्थानों के कार्यकर्ता, विद्यार्थी, पूर्व सैनिक एवं शहर के गणमान्य भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए एक साथ तिरंगा लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में जनजागरुकता के लिए दौड़े. कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता चंदन ठाकुर ने बताया कि भागलपुर के दर्जनों शैक्षणिक संस्था, डिफेंस अकादमी के सैकड़ों छात्रों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में देवकुमार पांडे, सुधीर चौधरी, दिनेश मंडल, संजय हरि, पूनम भगत, अभिषेक आनंद, पप्पू तांती, सोमनाथ शर्मा, आशीष पांडे, संजय भगत, राजू श्रीवास्तव, संजय भट्ट, दीपक साह, रूपेश राठौर, कुर्बान शेख, मोहित सिंह, गौतम चौबे आदि प्रमुख रूप से सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन