विवि में नये गेस्ट शिक्षकों की हुई बहाली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 10:14 PM
टीएमबीयू में साइंस व काॅमर्स के नये गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गयी है. कुलपति के आदेश पर कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार झा ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है.
विवि में नये गेस्ट शिक्षकों की हुई बहालीटीएमबीयू में साइंस व काॅमर्स के नये गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गयी है. कुलपति के आदेश पर कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार झा ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. साइंस व कॉमर्स संकाय में कुल 11 नये गेस्ट शिक्षकों की सूची जारी की गयी है नये गेस्ट शिक्षकों को 16 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में योगदान के लिए कहा गया है. विवि प्रशासन पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में साइंस व काॅमर्स में नये गेस्ट फैकल्टी की बहाली के लिए अभ्यर्थियाें का इंटरव्यू लिया था. बता दें कि विवि के पूर्व रजिस्ट्रार ने आरक्षण के राेस्टर का पालन नहीं हाेने का आरोप लगाया था. इसके बाद से दोनों संकाय के अभ्यर्थियों का रिजल्ट विवि से जारी नहीं किया जा सका था. इसके बाद साेशल साइंस व मानविकी संकाय के लिए इंटरव्यू होना बाकी था. ———- गेस्ट शिक्षकों का नाम व पीजी विभाग- कॉलेज : नाम कॉलेज विषय डॉ सेरिना खातून एसएम कॉलेज जूलॉजी डॉ दीपक कुमार शर्मा टीएनबी कॉलेज फिजिक्स डॉ कुमारी जूली बीएन कॉलेज गणित डॉ कुमारी अर्चना एमएएम कॉलेज होम साइंस डॉ कामिनी कुमारी एसएम कॉलेज होम साइंस डॉ गीता कुमारी एसएम कॉलेज होमसाइंस डॉ आशुतोष कुमार पीजी कॉमर्स विभाग कॉमर्स डॉ दीपक कुमार अग्रवाल पीजी कॉमर्स विभाग कॉमर्स डॉ नेहा कुमारी एसएम कॉलेज कॉमर्स डॉ प्रियंका चोखानी मारवाड़ी कॉलेज कॉमर्स डॉ अमिता सिन्हा बीएन कॉलेज कॉमर्स
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










