Bhagalpur News : नाथनगर में दारोगा के निलंबन की अनुशंसा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:48 AM

विज्ञापन

नाथनगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर (दारोगा) धर्मेंद्र कुमार पर उसकी पत्नी ने किसी गैर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आरोप लगा कर हंगामा किया था.

विज्ञापन

नाथनगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर (दारोगा) धर्मेंद्र कुमार पर उसकी पत्नी ने किसी गैर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देेखने का आरोप लगा कर हंगामा किय था. इसके बाद मामले में दारोगा के किराये के घर पर और फिर थाना पहुंच कर दारोगा की पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया था. मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को मिलने के बाद मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने के लिए नाथनगर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है. मामले को लेकर सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है कि मामले में नाथनगर थानाध्यक्ष को जांच करने का निर्देश दिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि इसके अलावा आरोपित दारोगा के विरुद्ध विभागीय जांच भी करायी जायेगी. मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक को अनुशासनहीनता और इस तरह के व्यवहार को लेकर आरोपित दारोगा के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की गयी है.

जोगसर क्षेत्र से दो बाइक चोरी, केस दर्ज

जोगसर थाना क्षेत्र में चोरी हुई दो बाइकों के मामले में केस दर्ज कराया गया है. एक मामले में माइक्रोफाइनांस कंपनी के कर्मी मुंगेर निवासी सुजीत कुमार की बाइक विगत 4 जून को आकाशवाणी चौक स्थित यूको बैंक के पास से चोरी हो गयी. इधर एक अन्य मामले में खरमनचक के जिला स्कूल रोड स्थित एक टेलिकॉम कंपनी के दफ्तर आये इस्माइलपुर के डिमाहा दियारा निवासी अजय कुमार की बाइक विगत बुधवार को चोरी हो गयी. दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन