23 अगस्त तक बारिश के आसार, तेज हवा के साथ उमड़ते रहेंगे काले बादल

Updated:
विज्ञापन

एआई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर

बिहार के कई जिलों में 23 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें अपने शहर का हाल।

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रहेगा. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं और तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक जिले में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

23 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 23 अगस्त के बीच जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा और वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है.

पूर्वानुमान अवधि में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है. वहीं बक्सर, गया, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना जतायी गयी है.

किसानों के लिए कृषि मौसम सलाह

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की ओर से किसानों को सुगंधित किस्मों की धान की रोपाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी गयी है. धान रोपे गये खेतों में 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से शैवाल संवर्धन का प्रयोग करने और खेत में पानी जमा रखने को कहा गया है.

जुलाई में रोपे गये धान में यूरिया की पहली ऊपरी खुराक देने की सलाह दी गयी है. धान की रोपाई के 45 से 50 दिनों बाद यूरिया की दूसरी ऊपरी खुराक देने को कहा गया है.

अरहर की फसल में आवश्यकता के अनुसार पौधों के बीच खाली जगह भरने, छंटाई, निकाई और गुड़ाई करते रहने की सलाह दी गयी है. सितंबर में बोयी जाने वाली अरहर के लिए खेत की तैयारी शुरू करने को कहा गया है.

डा. बीरेंद्र कुमार नोडल पदाधिकारी, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन