bhagalpur news.भोलानाथ ओवरब्रिज से इशाकचक पहुंच पथ के लिए 81.88 करोड़ का भेजा गया प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.भोलानाथ ओवरब्रिज से इशाकचक पहुंच पथ के लिए 81.88 करोड़ का भेजा गया प्रस्ताव

लंबे इंतजार के बाद भोलानाथ रेलवे ओवरब्रिज से इशाकचक और डिक्शन रोड की ओर पहुंच पथ निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद भोलानाथ रेलवे ओवरब्रिज से इशाकचक और डिक्शन रोड की ओर पहुंच पथ निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है. पुल निर्माण निगम की ओर से प्राथमिक सर्वे पूरा कर प्राइमरी प्रपोजल रिपोर्ट (पीपीआर) तैयार की गयी है, जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है. इससे पहुंच पथ बनने की अब उम्मीद की जा रही है. सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार, आंशिक भूमि अधिग्रहण की जरूरत पहुंच पथ निर्माण को लेकर पुल निर्माण निगम ने डीपीआर परामर्शी को बुलाकर साइट सर्वे कराया, जिसके आधार पर विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गयी. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि डिक्शन मोड़ की ओर कुछ हिस्से में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ेगी. वहीं, इशाकचक की दिशा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण करना होगा. परियोजना की कुल अनुमानित लागत 81.88 करोड़ रुपये तय की गयी है. पीपीआर रिपोर्ट निगम के उप मुख्य अभियंता, कार्य अंचल-2 पटना को भेज दी गयी है, ताकि आगे डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की स्वीकृति मिल सके. पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. जैसे ही मुख्यालय से सहमति मिलती है, डीपीआर तैयार करने का काम तुरंत शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन