bhagalpur news. सर्वर डाउन रहने से मरीजों के रजिस्ट्रेशन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सर्वर डाउन रहने से मरीजों के रजिस्ट्रेशन में परेशानी

सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आये मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन

सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आये मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में काफी परेशानी हुई. दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर डाउन हो गया. रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज काफी देर तक कतार में खड़े रहे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा गार्ड लगे रहे. वहीं ओपीडी की दूसरी पाली में भी सर्वर की समस्या आयी. इससे मरीजों की समस्या कम नहीं हुई. मामले पर अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि पटना मुख्यालय स्तर से सर्वर को अपडेट किया जा रहा है. इस कारण सर्वर खुलने में परेशानी हुई. उम्मीद है गुरुवार से सर्वर से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी.

मायागंज अस्पताल के ओपीडी में एक्स-रे जांच शुरू

मायागंज अस्पताल के ओपीडी में संचालित एक्स-रे मशीन को दो दिन बाद ठीक कर दिया गया. वहीं बुधवार को एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी. जांच शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली. दो दिन से जांच बंद रहने से कई जांच पेंडिंग हो गये थे. एक्सरे सेंटर से जानकारी मिली तक बुधवार को आये सभी मरीजों की जांच की गयी. इधर, ओपीडी की समस्या का समाधान होते ही इंडोर व इमरजेंसी मरीजों के लिए लगा एक्सरे मशीन खराब हो गयी. इंडोर के कई मरीज जांच के लिए ओपीडी पहुंच गये. हालांकि रेडियोलाॅजी विभाग के एचओडी डॉ सचिन कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम तक इंडोर की मशीन को ठीक कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन