bhagalpur news. मुहर्रम की तैयारी में तेजी, सफाई, जलापूर्ति और रोशनी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मुहर्रम की तैयारी में तेजी, सफाई, जलापूर्ति और रोशनी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने मुहर्रम की व्यवस्था

विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर निगम प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आये. मंगलवार को मेयर व डिप्टी मेयर के साथ नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया. हालांकि, इस दौरान कहीं जलजमाव तो कहीं कीचड़ देखकर हैरान हुए. मेयर ने ताजिया जुलूस के मार्गों पर उत्कृष्ट सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने नालियों की सफाई, कचरा निष्पादन और कीटाणुनाशक छिड़काव को प्राथमिकता देने को कहा. इसके साथ ही पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने की व्यवस्था करने को भी कहा गया. नगर आयुक्त ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने पर बल दिया. संयुक्त टीम कोतवाली चौक के आसपास के क्षेत्र का अवलोकन गंदगी देख नाराजगी जतायी और एजेंसी को बेहतर सफाई करने का निर्देश दिया गया. सराय किला घाट मैदान पहुंचने पर वहां मेला के संबंध में कमेटी के सचिव द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया. नगर आयुक्त द्वारा पहुंच पथ की मरम्मत कार्य व समय से रोशनी, सफाई व पेयजल की व्यवस्था समय से कराने का निर्देश संबंधित शाखा प्रभारियों को दिया गया. मुस्लिम हाई स्कूल के पास समपार होकर शाहजंगी जाने वाले रास्ते में गड्ढा देख संबंधित कर्मचारी को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. वहीं, कुछ इलाकों में विशेष चौकसी और शांति समिति के साथ संवाद बनाये रखने के निर्देश दिये गये. निरीक्षण के दौरान मेयर ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और आश्वस्त किया कि सभी जरूरी व्यवस्था समय पर पूरी कर ली जायेगी. यह संयुक्त निरीक्षण वार्ड 17, 15, 14 समेत उन क्षेत्रों में हुआ जहां मुहर्रम के दौरान विशेष गतिविधियां होती है. इस दौरान उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशिभूषण सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी, सफाई जोनल प्रभारी व एजेंसी के प्रतिनिधि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन