ePaper

bhagalpu news. हनुमान जयंती की तैयारी पूरी, आज होंगे विविध आयोजन

Updated at : 11 Apr 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpu news. हनुमान जयंती की तैयारी पूरी, आज होंगे विविध आयोजन

जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को हनुमान जयंती मनायी जायेगी. इसे लेकर सिल्क सिटी के सभी हनुमान मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों में तैयारी पूरी कर ली गयी.

विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को हनुमान जयंती मनायी जायेगी. इसे लेकर सिल्क सिटी के सभी हनुमान मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों में तैयारी पूरी कर ली गयी. कहीं हनुमान चालीसा का पाठ, तो कहीं प्रसाद वितरण व जन्मोत्सव होगा. बूढ़ानाथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुन्ना गांधी का विशेष योगदान रहेगा. जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह स्थानीय श्रद्धालु राकेश ओझा ने बताया कि शनिवार को महानगर जदयू कार्यालय नयाबाजार के सामने चमत्कारी हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. संध्या 6:00 बजे आरती का कार्यक्रम होगा. इसके बाद भोग का वितरण किया जायेगा. खरमनचक स्थित लक्खी बाबू बगीचा समीप विशेष पूजन व भंडारा का आयोजन होगा. बूढ़ानाथ भक्त मंडल के पदाधिकारी नितिन भुवानिका ने बताया कि विशेष पूजन के बाद अन्य आयोजन होंगे. दही टोला लेन में श्रद्धालु विजय मंगल शर्मा के संचालन में हनुमान जन्मोत्सव होगा. इस दौरान प्रसाद का वितरण किया जायेगा. कोतवाली चौक स्थित बाबा कुपेश्वरनाथ महादेव स्थान में महंत विजयानंद शास्त्री के संचालन में भक्त हनुमान की पूजा होगी. दादी जी सेवा समिति की ओर से चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में हनुमान दरबार का भव्य शृंगार किया जायेगा. प्रात: गंगा जल, गुलाब जल से अभिषेक कर सिंदूर से लेप लगाया जायेगा. इसके बाद विविध व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा. महाआरती कर कार्यक्रम का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन