Bhagalpur. आज भी बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश के आसार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आमतौर पर इस समय प्रचंड गर्मी रहती है और लोग एसी के बिना नहीं रह पाते हैं, लेकिन फिलहाल पंखे से ही काम चल रहा है. पिछले 15 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आमतौर पर इस समय प्रचंड गर्मी रहती है और लोग एसी के बिना नहीं रह पाते हैं, लेकिन फिलहाल पंखे से ही काम चल रहा है. पिछले 15 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. तेज हवा, आंधी और बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.आम व लीची के लिए बारिश लाभदायक
यह बारिश आम और लीची की फसल के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है. बारिश होने से लीची के फलों का आकार बढ़ेगा और उनमें लालिमा व मिठास आएगी. बट सावित्री पर्व से पहले किसान बाजार में लीची लेकर पहुंच सकते हैं. वहीं आम की फसल के लिए भी यह मौसम लाभकारी साबित हो रहा है. मई के अंत तक बाजार में आम भी आने लगेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









