गोराडीह के काशील गांव से लापता चार नाबालिग मिले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 8:44 PM
विज्ञापन
गोराडीह के काशील गांव से लापता चार नाबालिक को 24 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
गोराडीह.
थाना क्षेत्र के काशील गांव से रविवार को चार नाबालिग लापता हो गये थे. सोमवार की शाम चारों बच्चों को गोराडीह पुलिस ने बिहार झारखंड की सीमा से सकुशल बरामद कर लिया. परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद गोराडीह थाने में आवेदन देते हुए गांव के ही शत्रुघ्न दास के 16 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार पर आरोप लगाया था कि सभी लड़के को उन्होंने ही लापता किया है. घटना सच निकली नीरज ही चारों लड़के को लेकर गया था. बताया जाता है कि नीरज के माता-पिता हरिद्वार जाते रहते हैं और वहां भीख मांगते हैं. शंका है कि इन चारों को भी हरिद्वार ले जाने की तैयारी थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष शांता सुमन ने बताया कि लापता नाबालिगों में अमित कुमार गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार, सुग्रीव मंडल का 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार, राजेश साह का 14 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार, परमानंद साह का पुत्र सचिन कुमार शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










