आभूषण चोर की पहचान करने वालों को पुलिस 25 हजार इनाम देगी

नवगछिया एसपी ने खरीक में सचिन ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले आरोपितों को पहचान करने वालों को 25 हजार रुपये इनाम घोषित की है
नवगछिया एसपी ने खरीक में सचिन ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले आरोपितों को पहचान करने वालों को 25 हजार रुपये इनाम घोषित की है. नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस आम जनता से सहयोग की अपील की है. आम जनता से आरोपितों की पहचान में सहयोग करने की बात कही है. कांड में संलिप्त अपराधियों के विषय में जानकारी देने तथा उस जानकारी पर अभियुक्त की गिरफ्तारी व पहचान होने पर सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा. सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा. पुलिस ने सूचना देने वालों के लिए मोबाइल नंबर 9931455160 शेयर किया है. पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी में कैद आरोपित की तस्वीर को फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पहचान करने का अनुरोध किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




