PM''''s visit to Bhagalpur. 24 को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक रूट, दो दिन पहले मिलेगी जानकारी

पीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों ने की बैठक.
-हवाई अड्डा में जिलाधिकारी व एसएसपी के साथ अधिकारियों की हुई बैठक
उपमुख्य संवाददाता, भागलपुरहवाई अड्डा परिसर में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की उपस्थिति में बैठक हुई. सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. 24 फरवरी को प्रधानमंत्री भागलपुर आयेंगे. इस दिन शहर की यातायात व्यवस्था का प्लान बदला हुआ रहेगा. दो-तीन दिन पहले प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यह पता चल जायेगा कि किस रूट से जाना है और किससे नहीं.
बैठक में हेलीपैड निर्माण की स्थिति, वाहन पार्किंग स्थल की तैयारी, आवासन स्थल का चयन, चिकित्सा व्यवस्था, मंच निर्माण की स्थिति, बेरीकैडिंग, सीटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पास बनाने की स्थिति, शौचालय निर्माण, पानी टैंकर, वॉटर एटीएम की व्यवस्था की समीक्षा बारी-बारी से की गयी. प्रधानमंत्री की वीसी के लिए कनेक्टिविटी व आवश्यक उपकरणों हॉटलाइन, लीज लाइन आदि की व्यवस्था भी शामिल है. हेलीपैड, पंडाल, वीवीपीवीपी, मीडिया गैलरी, मुख्य मंच के समीप अग्निशमन के उपकरण की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि लगभग 100 शौचालय का व्यवस्था हो गयी है, जो वाटर टैंक के साथ है. इनमें से 40 शौचालय महिलाओं के लिए व 60 पुरुषों के लिए रखने का निर्देश दिया गया.
ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी का समय है. पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था रहे. इसके लिए टैंकर के ऊपर शेड या बर्फ की व्यवस्था की जाये.चालक व कंडक्टर के लिए भी रहेगा शेड
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को बिल्कुल रेडी मोड में रखने व चिकित्सा टीम का गठन कर लेने के लिए सिविल सर्जन व जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक को निर्देशित किया गया. डीएम ने कहा कि पार्किंग स्थल पर भी चालक व कंडक्टर के लिए शेड का निर्माण किया जाये, जो जल व शौचालय युक्त हो.
लाउंज के पास कृषि प्रदर्शनी हवाई अड्डा लॉउंज के समीप ही एक राज्य स्तरीय कृषि प्रदर्शनी लगाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. इसमें भागलपुर का कतरनी चूड़ा, सिल्क आदि शामिल किये जायेंगे. जर्दालू आम का भी प्रचार होगा. डीएम ने नगर आयुक्त को हॉकर व होटल वालों के साथ बैठक कर उन्हें अपने वेस्ट (कचरा) का निष्पादन सही तरीके से करने के लिए निर्देशित करने कहा. बैठक में नगर आयुक्त प्रीति, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा व सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




