bhagalpur news. निगम कार्यालय भवन की डीपीआर बनाने वाली दिल्ली की एजेंसी एग्रीमेंट से पहले नदारद

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. निगम कार्यालय भवन की डीपीआर बनाने वाली दिल्ली की एजेंसी एग्रीमेंट से पहले नदारद

भागलपुर नगर निगम कार्यालय भवन का काम अटका.

विज्ञापन

-30 करोड़ से बनना है कार्यालय भवन, डीपीआर के बिना कार्य एजेंसी बहाली मुमकिन नहीं

नगर निगम के नये कार्यालय भवन निर्माण की योजना कागजों में ही अटकी है. निगम प्रशासन ने निविदा के जरिये दिल्ली की डीपीआर कंसल्टेंट एजेंसी तो तय कर दी, लेकिन एजेंसी ने अब तक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की जहमत नहीं उठायी. चौंकाने वाली बात यह है कि वह एजेंसी सिर्फ फाइनेंशियल बिड खुलने के समय भागलपुर आयी थी, इसके बाद से न कोई विजिट किया और न ही निगम ने उनकी खोज-खबर लेने की कोशिश की. निगम प्रशासन इस इंतजार में है कि सरकार से मॉडल एस्टिमेट तैयार होकर आ जाये, ताकि डीपीआर बनवाने का खर्च बच सके. दरअसल, कंसल्टेंट से डीपीआर तैयार कराने में मोटी रकम खर्च होनी है. लेकिन, चार महीने बीत जाने के बाद न तो मॉडल एस्टिमेट तैयार हो पाया है और न ही तय कंसल्टेंट एजेंसी से डीपीआर बन सकी है. नतीजा, नया कार्यालय भवन निर्माण अटका हुआ है. निगम के योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि तय एजेंसी ने एक बार विजिट किया, फिर लौटकर नहीं आयी है. एजेंसी को इसलिए भी एग्रीमेंट के लिए नहीं कही जा रही है कि सरकार से मॉडल एस्टिमेट बनकर आने वाला है. यह अगर आ जाता है तो डीपीआर बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

30 करोड़ से अधिक का बजट, फाइल धूल फांक रही

नये कार्यालय भवन निर्माण के लिए निगम ने 30 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया है. यह राशि तभी खर्च हो सकेगी, जब डीपीआर तैयार हो और उसके आधार पर निविदा जारी कर कार्य एजेंसी बहाल की जाये. फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया ठप है और योजना शाखा में फाइल धूल फांक रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन