Bhagalpur News: भागलपुर में फ्लाइओवर ब्रिज के लिए शुरू हुआ पिलर का काम, सड़क को छोड़ दिया बदहाल, दो लाख लोग परेशान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2025 9:00 PM

विज्ञापन

भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज

Bhagalpur News: भागलपुर में फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है. इस कारण शहर के दो लाख लोग परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में त्रिमूर्ति चौराहे के आगे भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज के लिए पिलर का काम शुरू हो गया. ज्यों-ज्यों मुख्य शहरी क्षेत्र की ओर से भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज का काम बढ़ रहा है, त्यों-त्यों अव्यवस्था बढ़ती जा रही है. सड़क को इतना बदहाल छोड़ दिया गया कि स्थानीय लोगों से लेकर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीखनपुर, मुंदीचक, डिक्सन मोड़, इशाकचक, शिवपुरी कॉलोनी, साहू परबत्ता परिसर और आसपास क्षेत्र की दो लाख की आबादी त्राहिमाम है.

जिला प्रशासन से लेकर नगर विकास विभाग की ओर से मिल चुका है निर्देश

कचहरी चौक की ओर से दक्षिणी क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इसी होकर गुजरता है. प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है. गुड़हट्टा चौक, मिरजानहाट, अलीगंज, हबीबपुर समेत दो दर्जन मोहल्ले के लाखों लोगों का जुड़ाव इस सड़क से है. पिलर का काम होने के बाद सड़क को मोटरेबल और नाला को व्यवस्थित करने का निर्देश जिला प्रशासन से लेकर नगर विकास विभाग की ओर से दिये छह माह से अधिक बीत गये. बावजूद इसके अव्यवस्था फैलती जा रही है.

पिलर ढलाई का काम पूरा होने के बाद सड़क को उबड़-खाबड़ करके छोड़ दिया गया. यात्रियों को भीषण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है, तो स्थानीय लोगों को इसका साइड इफैक्ट झेलना पड़ रहा है. खराब सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. प्रशासन से इस सड़क को समतल करने और सुविधाजनक बनाने की मांग की है. दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो.

लोग हो रहे परेशान

बिजनेसमैन लोगों का कहना है कि दो फीट गड्ढा करके सड़क को छोड़ दिया गया है. इससे लोग दुकान पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं. पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. कई बार गुहार लगा चुके हैं. सड़क को बदहाल करके छोड़ दिया गया. सड़क पर कीचड़ जम गया है. धूल से दुकान को खुला रखना मुश्किल हो रहा है. सड़क पर नाला बहने लगा है. सड़क खोदकर पिलर डाला गया, उसके आसपास मिट्टी नहीं भरा गया. सभी सभी उम्र व वर्ग के लोग परेशान हैं. बुजुर्ग होने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur news सुलतानगंज नप के 1720 आवास विहीन को मिलेगा घर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन